Journo Mirror
विदेश

घाना के मशहूर फुटबॉलर थॉमस पारटी ने कबूला इस्लाम धर्म, कुरान की शिक्षाओं ने बदला मन

घाना के मशहूर फुटबॉलर थॉमस पारटी ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक घाना का ये मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी पिछले कई महीनों से लंदन में रह कर इस्लाम के बारे में जानकारी जुटा रहे थे।

हालांकि अभी तक उन्होंने आधिकारिक तौर पर इस खबर की घोषणा नहीं की है किंतु कई महीनों से यह कयास लगाया जा रहा था कि थॉमस पारटी इस्लाम धर्म कबूल कर सकते हैं।

थॉमस पारटी ने 2020 में ही मशहूर यूरोपियन फुटबॉल क्लब आर्सेनल जॉइन किया था। उसके बाद से ही वे लंदन में रह रहे हैं।
ऐसा दावा किया जा रहा है कि लंदन में अपनी एक महिला मित्र के ज़रिए इस्लाम के बारे में जानने का मौका मिला।
लंदन में कई मौलानाओं के साथ जुड़कर उन्होंने कुरान और हदीस की तालीम हासिल की और इस्लाम के बारे में जानकारी जुटाई।

कुरान और हदीस को पढ़ने और समझने के बाद से ही उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाने का निर्णय लिया।

Related posts

Leave a Comment