Journo Mirror
विदेश

फ्रांस की संसद में मुस्लिम विरोध बिल पास,अब मुसलमानों के सभी धार्मिक कार्यो पर सरकार की नज़र होंगी

फ्रांस के निचले सदन में मुस्लिम विरोध बिल पास होने के बाद से पूरी दुनिया में यह बिल चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बिल के जरिए अब फ्रांस सरकार मुसलमानों के सभी धार्मिक कार्यो पर सीधी नज़र रख सकती है।

इस बिल के लागू होने के बाद से फ्रांस में मुस्लिम समाज के छोटे बच्चों को मस्जिदों-मदरसों में मजहबी तालिम देने पर रोक लग जाएंगी तथा जिसके बाद बच्चे सिर्फ स्कूल की तालीम ही ले सकेंगे। इसके साथ ही अरब मुल्कों में इमामों की मज़हबी ट्रेनिंग पर भी रोक लगा दी जाएंगी।

इस बिल के जरिए फ्रांस सरकार खुलेआम मुसलमानों के धार्मिक मामलों निकाह एवं एक से ज्यादा शादी जैसे तमाम मामलों में हस्तक्षेप कर सकती है। तथा मुस्लिम शरीयत पर प्रतिबंध लगा सकती है।

मज़हबी तालीम देने वाले तमाम शैक्षणिक संस्थानों पर प्रतिबंध का जिक्र भी इस बिल में है। तथा पढ़ाई के लिए मदरसों की जगह स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएंगी।

बिल में फ्रांस की पुलिस को मस्जिदों एवं मदरसों की निगरानी का पूर्ण अधिकार होंगा तथा ज़रूरत पढ़ने पर फ्रांस की पुलिस मस्जिदों को बंद भी करवा सकेंगी।

यह बिल पूर्ण रूप से मुसलमानों की धार्मिक आज़ादी पर आघात है। तथा मुसलमानों से जबरन धार्मिक स्वंत्रता छीनने का प्रयास है। इस बिल के निचले सदन में पास होने के बाद से फ्रांस के मुसलमान खौफज़दा है। तथा दुनिया भर में इस बिल की आलोचना हो रही है।

Related posts

Leave a Comment