Journo Mirror
भारत

नागपुर की ‘ईफराह खान’ ने JEE MAINS में हासिल किया तीसरा स्थान, रोज़ करती हैं 10 घण्टे पढ़ाई

नागपुर की इफराह खान ने JEE Mains परीक्षा में लड़कियों की कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया है।
इफराह ने 99.99 परसेंटाइल अंकों के साथ पूरे भारत में लड़कियों की कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल कर न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे नागपुर का नाम रौशन किया है।

इफराह खान नागपुर की रहने वाली हैं। नागपुर में ही इफराह के दो भाई एक प्राइवेट स्कूल चलाते हैं। इफराह इसी स्कूल में पढ़ती थी। इफराह का कहना है कि उसने किसी कोचिंग से पढ़ाई नहीं कि है बल्कि अपने भाइयों के द्वारा चलाए जा रहे स्कूल से पढ़ाई की है। इफराह के दोनों भाई भी IIT से पढ़ाई कर चुके हैं और अब इंडियन ओलिंपियाड स्कूल नाम से एक निजी स्कूल चलाते हैं।

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान इफराह ने कहा कि वह दिन भर में 8 से 10 घण्टे पढ़ाई करती है। आगे उन्होंने कहा कि अब उसका पूरा ध्यान JEE एडवांस पर है और वह उसके लिए जी जान से मेहनत कर रही हैं।

आपको बता दें कि इस बार JEE MAINS की परीक्षा चार चरणों में हो रहा है। JEE MAINS मार्च का रिजल्ट कल घोषित हुआ है। इस बार दिल्ली की काव्या चोपड़ा ने 100 परसेंटाइल के साथ टॉप किया हैं। काव्या के इलावा और 13 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल अंक प्राप्त किये हैं।

Related posts

Leave a Comment