Journo Mirror
चुनाव भारत राजनीति

बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी ‘योगेश राज’ ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता।

कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की गिनती भी आज पूरी हो गयी। कोरोना महामारी के बीच हुए चुनाव के घातक परिणाम बाद में देखने को मिल सकते हैं। लेकिन चुनाव में दंगा फैलाने का आरोप झेल रहे उम्मीदवार की जीत ने पहले ही चुनाव का विपरीत परिणाम दे दिया है।

3 दिसंबर 2018 को बुलंदशहर के स्याना में साम्प्रदायिक हिंसा को रोकने गए स्याना थाना के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के हत्या का मुख्य आरोपी ‘योगेश राज’ ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत गया है।

पत्रकार रणविजय सिंह ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि “यूपी: बुलंदशहर के स्याना हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता. स्याना हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ”

इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या और दंगा भड़काने के मुख्य साज़िशकर्ता के रूप में योगेश राज को गिरफ्तार किया गया था। उसके ऊपर 124A (राजद्रोह), 120B साज़िश और 147(दंगा) की धाराएं लगाई गई थी।

26 सितंबर 2019 को योगेश राज जमानत पर रिहा हुआ था

Related posts

Leave a Comment