Journo Mirror
भारत

अकबर नगर: आर्थिक तंगी से परेशान हो कर ‘अज़ीज़’ ने की आत्महत्या, प्रशासन ने छीन लिया था रोज़ी रोटी जरिया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित अकबरनगर में जब से बुल्डोजर चला है तब से वहां रहें लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विस्थापन की वजह से काफ़ी लोगों के रोज़गार पर भी गहरी चोट लगीं है।

इसी रोज़गार की चोट से परेशान होकर बीते दिनों अकबरनगर के अज़ीज़ ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से कुछ लोग इस आत्महत्या के लिए प्रशासन को ज़िम्मेदार ठहरा रहें है।

पत्रकार काविश अज़ीज़ ने अपने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर मृतक की विडियो शेयर करते हुए बताया कि, ये अज़ीज़ है, अकबर नगर में रहता था, अकबरनगर बुल्डोज होने के बाद काम धंधा ठप हो गया. घर मे पत्नी और एक 6 महीने की बच्ची है।

अजीज की सिलाई की एक अस्थाई दुकान थी. जहां अजीज अपनी मशीन ले जाकर टेंट के नीचे दुकान चलाता फिर सिलाई मशीन लेकर घर लौट आता. अकबर नगर में घर ढहाए जाने के बाद जब वहां लोग नहीं रहे तो अजीज का काम पूरी तरह से बंद हो गया. उसे कमाई के लाले पड़ गए।

परिवार के लोगों ने बताया कि 19 जुलाई को अकबरनगर में नगर निगम की टीम पहुंची थी. कार्रवाई के दौरान तंबू के नीचे अजीज काम कर रहा था। उसे उखाड़कर फेंक दिया गया। अजीज की सिलाई मशीन भी नगर निगम के लोग उठा ले गए।

20 जुलाई को मशीन छुड़ाने के लिए अजीज को 800 रुपए जुर्माने देने पड़े। तब उन्हें मशीन मिल पाई. उसके बाद आर्थिक तंगी से परेशान हो कर अज़ीज़ ने आत्महत्या कर ली।

Related posts

Leave a Comment