Journo Mirror
Uncategorized

हिंदुस्तान में रहना है तो मनुस्मृति नहीं, संविधान के तहत ही चलना होगा: उदय भानु चिब

वर्धा/नागपुर। गांधी जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के साथ सेवाग्राम स्थित बापू कुटी में महात्मा गांधी को नमन किया।

इस दौरान सपकाल ने युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को संविधान की प्रति सौंपी।

इसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान की प्रति हाथों में लेकर वर्धा सेवाश्रम से नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय पहुँचे।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा,
“हिंदुस्तान में रहना है तो मनुस्मृति नहीं, संविधान के तहत ही चलना होगा। आज मैं महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के साथियों के साथ RSS प्रमुख मोहन भागवत को संविधान की प्रति सौंपना चाहता हूँ।”

चिब ने आरोप लगाया कि संघ अपने 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है, लेकिन आज भी संविधान का सम्मान करने के बजाय मनुस्मृति को सीने से लगाए हुए है।

युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भारत का भविष्य केवल महात्मा गांधी के आदर्शों और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के मार्ग पर ही सुरक्षित रह सकता है।

Related posts

Leave a Comment