Journo Mirror
India

ईद मिलादुन्नबी की रात परेल-चिचपोकली में हुई घटना को लेकर वारिस पठान ने एडिशनल CP से की मुलाकात, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

ईद मिलादुन्नबी की रात परेल-चिचपोकली में हुई घटना को लेकर वारिस पठान ने एडिशनल CP से की मुलाकात, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

मुंबई: ईद मिलादुन्नबी की रात परेल-चिचपोकली इलाके में हुई कथित मारपीट और विवाद की घटना को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल CP, साउथ सेंट्रल रीजन देशमाने साहब से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारी को मेमोरेंडम सौंपते हुए घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में अमन कमेटी के चेयरमैन फरीद भाई, खिलाफत कमेटी के चेयरमैन सरफराज आरज़ू, AIMIM के कॉर्पोरेटर्स और कई सोशल एक्टिविस्ट शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस के सामने घटना से जुड़े आरोपों को रखते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि कुछ लोगों ने मारपीट की, एक व्यक्ति के सिर पर चोट पहुंचाई और जबरन “JSR” के नारे लगवाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ऐसी घटनाओं से मुंबई के शांतिपूर्ण माहौल और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचने का खतरा है।

डेलिगेशन ने मांग की कि मामले में दर्ज FIR के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होनी चाहिए।

मुलाकात के दौरान एडिशनल CP देशमाने साहब ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस की ओर से कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि मामले में जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुंबई की शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द हर हाल में कायम रहना चाहिए। किसी भी व्यक्ति या संगठन को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

Related posts

Leave a Comment