Journo Mirror
India

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, 241 यात्रियों की मौत, टाटा संस ने मृतकों के परिवार को 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया

अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट क्रैश हो गई है। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचने की बात सामने आई है तथा बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है।

इस घटना को लेकर एयर इंडिया ने भी आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है. हमने अधिक जानकारी देने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है।

एयर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है।

टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन का कहना है कि एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं।

टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देगा। हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले।

इसके अतिरिक्त, हम बी जे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे। हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं।

Related posts

Leave a Comment