Journo Mirror
भारत

बनारस: प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले मस्जिद को भगवा रंग में रंगा गया, मुसलमानों ने विरोध किया

उत्तर प्रदेश में भगवाधारियों की सरकार हैं जिसके कारण जबरन मुसलमानों के धार्मिक स्थलों को भी भगवा रंग में रंग दिया जाता हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस दौरे से पहले रास्ते में आने वाली मस्जिद को भगवा रंग में रंग दिया गया. जिसका मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर विरोध किया।

प्रधानमंत्री मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने वाले हैं. जिसके कारण काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले रास्तों को भगवा रंग में रंगा जा रहा हैं।

मैदागिन से चौंक के बीच में एक मस्जिद हैं. इस मस्जिद पर भी रातों-रात भगवा रंग कर दिया गया. जिसके बाद इलाके के मुसलमानों ने विरोध किया।

मुसलमानों के विरोध के बाद प्रशासन ने गलती मानते हुए मस्जिद पर वापस सफेद कलर कराया गया. तथा गलती का ठीकरा मजदूरों पर फोड़ा गया।

हालाकि प्रशासन ने ठेकेदार को जमकर लताड़ लगाई तथा मस्जिद को वापस से पुराने कलर में करने के आदेश दिए।

अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के एजाज अहमद का कहना है कि रातों-रात इन्होंने मस्जिद पर भगवा कलर करके बिल्कुल गलत है. यह बात अधिकारियों की समझ में आ गई हैं।

Related posts

Leave a Comment