Journo Mirror
India

CJP ने बांकाुरा DM कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, अब्दुल हाफिज को न्याय दिलाने की मांग

बांकुड़ा, पश्चिम बंगाल | 8 सितंबर 2026: अब्दुल हाफिज और उनके परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को बांकुड़ा जिला मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पार्टी के पहले से घोषित कार्यक्रम के तहत किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व CJP के संयुक्त सचिव प्रेमकाशगोलू और ईस्ट एवं नॉर्थ-ईस्ट जोन के प्रभारी अंकित भारद्वाज ने किया। प्रदर्शन में दिल्ली और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से पहुंचे CJP के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।

धरने के दौरान प्रशासन और पुलिस के साथ कई दौर की बातचीत हुई। CJP ने अधिकारियों के सामने अपनी दो प्रमुख मांगें रखीं। पहली मांग दिवंगत माफिक के नाम पर स्कूल के निर्माण से संबंधित आवश्यक कार्रवाई करने की थी। दूसरी मांग भाजपा नेता सौरभ बैराग्य के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उनकी गिरफ्तारी की थी।

CJP के मुताबिक, प्रशासन की ओर से दोनों मांगों पर तत्काल समाधान को लेकर कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया गया और अतिरिक्त समय मांगा गया। इसके बाद पार्टी ने पुलिस को सौरभ बैराग्य के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए 10 दिन और प्रशासन को स्कूल निर्माण से जुड़े मामले को सुलझाने के लिए ढाई महीने का समय दिया है।

पार्टी ने कहा कि उसका उद्देश्य अनावश्यक टकराव पैदा करना नहीं है और वह न्याय की मांग को संवैधानिक एवं कानूनी तरीकों से आगे बढ़ाती रहेगी। CJP ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर दोनों मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह कोलकाता में व्यापक और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करेगी।

Related posts

Leave a Comment