Journo Mirror
India

“मैं प्यार में विश्वास करती हूं, बुलडोजर में नहीं”: ममता बनर्जी ने योगी योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

“मैं प्यार में विश्वास करती हूं, बुलडोजर में नहीं”: ममता बनर्जी ने योगी योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक बार फिर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह “बुलडोजर की राजनीति” में नहीं बल्कि प्यार और सद्भाव की राजनीति में विश्वास करती हैं। बनर्जी ने उत्तर प्रदेश में मुसलमानों और असंतुष्टों के खिलाफ बुलडोजर के इस्तेमाल को लेकर भी आलोचना की।

बीरभूम जिले के सूरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “कल किसी ने कहा कि यहां उत्तर प्रदेश की तरह बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसका क्या मतलब है? मैं बुलडोजर की राजनीति में विश्वास नहीं करती, मैं प्रेम के सिद्धांत में विश्वास करती हूं।”
उनका यह बयान योगी आदित्यनाथ के उस हालिया बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल में “गुंडागर्दी और माफिया राज” से निपटने के लिए “उत्तर प्रदेश मॉडल” की जरूरत बताई थी।

रविवार को बांकुरा जिले के सोनमुखी में योगी आदित्यनाथ की रैली के दौरान एक बुलडोजर की मौजूदगी ने इस मुद्दे को और गर्मा दिया। मंच के पास खड़े बुलडोजर को लेकर राजनीतिक हलकों में “बुलडोजर राजनीति” पर बहस तेज हो गई है।

रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा, “उत्तर प्रदेश का बुलडोजर अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देता है। यह सिर्फ सड़कें बनाने के लिए नहीं, बल्कि माफियाओं से निपटने के लिए भी इस्तेमाल होता है।” उन्होंने यह भी कहा कि बुलडोजर उसी राज्य में प्रभावी होता है, जहां “डबल इंजन की सरकार” होती है।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ को उनके समर्थकों द्वारा अक्सर “बुलडोजर बाबा” के नाम से भी पुकारा जाता है, और यह प्रतीक अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन चुका है।

Related posts

Leave a Comment