Journo Mirror
India

जामिया रेसिडेंटल कोचिंग एकेडमी के 34 छात्रों ने यूपीएससी मेंस परीक्षा की पास

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के रेसिडेंटल कोचिंग एकेडमी के 34 छात्रों ने यूपीएससी की मेंस परीक्षा पास कर ली है।
मेंस पास करने के बाद जल्द ही उन्हें साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

साक्षात्कार में चयन के बाद उन्हें देश के प्रतिष्ठित सेवाओं में पद्स्थपित होंगे जैसे–भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा(IFS) इत्यादि।

पिछले वर्ष रेसिडेंशियल कोचिंग संस्थान से कुल 30 छात्रों का यूपीएससी में चयन हुआ था।
2020-2021 में RCA के कुल 35 छात्रों को विभिन्न राज्य प्रशासनिक सेवाओं,सार्वजनिक सेवाओं जैसे में चयन हो चुका है।
चयनित अभ्यर्थि मुख्य तौर पर बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे।

जामिया विश्वविद्यालय प्रशासन इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं भी दी है।

Related posts

Leave a Comment