Journo Mirror
India World

भोजन का सामना लेकर ग़ज़ा के लिए रवाना होगा ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला, 70 से अधिक जहाज शामिल, सुरक्षा की मांग

भोजन का सामना लेकर ग़ज़ा के लिए रवाना होगा ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला, 70 से अधिक जहाज शामिल, सुरक्षा की मांग

गाजा में जारी मानवीय संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय पहल ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला के रवाना होने से पहले “यूनाइटेड स्टाफ फॉर गाजा” ने मिशन पर सवार नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि इस अभियान में शामिल सभी लोग नागरिक हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत पूर्ण सुरक्षा मिलनी चाहिए।

यह फ्लोटिला गाजा पर लंबे समय से जारी नाकाबंदी को चुनौती देने और वहां के लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बेड़े में 70 से अधिक जहाज शामिल हैं, जिनमें करीब 70 देशों के 1,000 से ज्यादा प्रतिभागी सवार हैं। इनमें शिक्षक, डॉक्टर और अन्य मानवाधिकार कार्यकर्ता भी शामिल हैं, जो भोजन, शिशु आहार और दवाइयों जैसी जरूरी सामग्री लेकर जा रहे हैं।

संगठन ने आरोप लगाया कि इजरायली प्रतिबंधों के कारण गाजा में भोजन, ईंधन और चिकित्सा आपूर्ति जैसी बुनियादी जरूरतों की आपूर्ति बाधित हो रही है। इसे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न प्रस्तावों का उल्लंघन बताया गया है।

यूनाइटेड स्टाफ फॉर गाजा ने यह भी याद दिलाया कि पिछले अभियानों के दौरान अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में फ्लोटिला के जहाजों को रोके जाने और उन पर हमलों की खबरें सामने आई थीं। कुछ मामलों में नागरिकों को हिरासत में लेने और उनके साथ कथित दुर्व्यवहार की घटनाएं भी सामने आई थीं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने “चिंताजनक” बताया था।

संगठन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि गाजा के लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाने के सभी प्रयासों का समर्थन किया जाए और इस मिशन में शामिल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

गौरतलब है कि “फ्रीडम फ्लोटिला” जैसे अभियानों के जरिए 2010 से गाजा की नौसैनिक नाकाबंदी को चुनौती देने की कोशिशें जारी हैं, जो अब एक व्यापक अंतरराष्ट्रीय अभियान का रूप ले चुकी हैं।

Related posts

Leave a Comment