Journo Mirror
चुनाव भारत राजनीति

ABP न्यूज का सर्वे, उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार, प्रशांत कन्नौजिया बोले- यह भाजपा का बिकाऊ सर्वे हैं

अगले साल की शुरुआत में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके लिए तमाम राजनीतिक पार्टियो के साथ साथ न्यूज चैनलों ने भी तैयारी शुरु कर दि हैं।

ABP न्यूज ने पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए C वोटर सर्वे किया था। जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनती हुई नज़र आ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं इन सभी सीटों पर ABP न्यूज ने C वोटर सर्वे किया था जिसमें ABP न्यूज ने पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनती हुई दिखाई हैं।

ABP न्यूज के C वोटर सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 259-267 सीटें जीत रहीं हैं। समाजवादी पार्टी को 109-117 सीटें, बहुजन समाज पार्टी 12-16, कांग्रेस 3-7 तथा अन्य को 6-10 सीटें जीतते हुए दिखाया गया हैं।

आरएलडी नेता प्रशांत कन्नौजिया ने ABP न्यूज के सर्वे को भाजपा का बिकाऊ सर्वे बताते हुए कहा हैं कि “एबीपी न्यूज़ ने एक संदिग्ध सर्वे किया जिसमें भाजपा को जितवा दिया गया। सर्वे में कितने लोगों से बातचीत की यह नहीं बताया, किस जाति के लोगों से बात की यह नहीं बताया, ग्रामीण क्षेत्र या शहरी इलाका यह नहीं बताया, स्त्री या पुरुष या ट्रांसजेंडर यह नहीं बताया, ऐज ग्रुप क्या था यह नहीं बताया, कौन सी विधानसभा से डाटा लिया यह नहीं बताया कोविड फैक्टर का जिक्र नहीं।

प्रशांत कन्नौजियाकेअनुसार “22-25 करोड़ वाली उत्तरप्रदेश के लिए यशवंत देशमुख ने लगता है लियाकत, त्रिपाठी और कश्यप से सवाल पूछे हैं या व्हाट्सअप ग्रुप में सर्वे किया? सर्वे की क्या मेथडोलोजी थी? सैंपल साइज क्या था? यह एक बिकाऊ सर्वे था भाजपा का।

Related posts

Leave a Comment