Journo Mirror
भारत राजनीति

मोदी सरकार पेट्रोल पर 60% और डीजल पर 55% टैक्स वसूल रही है, जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है

पेट्रोल 100 ₹ के आसपास पहुंचा ये खबर अब पुरानी पड़ चुकी है..अब पेट्रोल 100 ₹ पार जा चुका है..भारत दुनिया का इकलौता देश है जहां सबसे ज्यादा महंगा तेल बिक रहा है। वो भी तब जब अर्थव्यवस्था माईनस 7% से नीचे है और बेरोजगारी अपने चरम पर है।

100 ₹ के आसपास जब पेट्रोल बिक रहा था तब क्रूड की कीमतें 40 से 60 डॉलर प्रति बैरेल के बीच थी।

आप अंदाजा लगाये अब जब 100 ₹ से 105 ₹ के बीच जब पेट्रोल घूम रहा है अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुँची है और बहुत जल्द ये 75 डॉलर तक चली जानी है। हिसाब लगा लीजिये कि अभी पेट्रोल महंगा होना रुकना नही है।

पिछले छह महीने में ये सरकार एक भी तर्क नही दे पाई कि जब सारी दुनिया मे पेट्रोल के दाम सस्ते थे तो हमने उस वक़्त दाम क्यों बढ़ाये..?

ये सरकार ना केवल अदूरदर्शी है बल्कि ये असंवेदनशील भी है..क्योंकि ये आम भारतीयो की आम ज़रूरतों का ख्याल भी नही रख सकी जहां उन्हें थोड़ी सी राहत भी मिल सके..इन्होंने इस आमजन के कुछ नही सोचा।

सोचिए ये केंद्रीय सरकार पेट्रोल पर 60% और डीजल पर 55% टैक्स हमसे वसूल रही है..जो दुनिया मे सबसे ज्यादा है।

इस सबके बावजूद अगर इस बढ़ोतरी से आपको कोई फ़र्क़ नही पड़ता तो वाकई में आपके साहस की सराहना करनी पड़ेगी और ये दाम अभी रुकने नही है।

ये मोदी सरकार दुनिया की इकलौती ऐसी सरकार है जो अपने देश के लोगो के लिए महँगाई बढ़ने की नये नए तरीके लाती है जबकि दूसरे देश अपने लोगो की महगांई कम करने का प्रयास कर रही है।

(साभार:- राज धाल की फेसबुक वाल से)

Related posts

Leave a Comment