Journo Mirror
India

NSUI ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, वापस लो कंगना रनौत का पद्मश्री पुरस्कार

एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव लोकेश चुग ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर कंगना रनौत का पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने का अनुरोध किया हैं।

एनएसयूआई का कहना हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को हाल ही में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया, जो देश के सभी नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी योग्यता साबित करने वाले लोगों का अपमान।

देश के लिए किसी भी महत्वपूर्ण योगदान के बिना उन्हें सम्मानित करना अपमान के अलावा और कुछ नहीं है।

लोकेश चुग का कहना हैं कि “कंगना रनौत ने टाइम्स नाउ के टीवी शो में देश के महान स्वतंत्रता सैनानियों का अपमान किया हैं। उन्होंने कहा हैं कि भारत को असल आज़ादी 2014 में मिली हैं इससे साबित होता है कि वह किसी भी तरह से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की हकदार नहीं हैं।

लोकेश चुग के अनुसार “देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने वाली कंगना रनौत का पद्मश्री पुरस्कार वापस लिया जाना चाहिए. देश का अपमान करने वाली महिला का देश के पुरस्कार पर कोई हक नही हैं।

Related posts

Leave a Comment