Journo Mirror
भारत

पुणे: सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी में घुसकर हिंदुत्ववादियों ने की मुस्लिम छात्र की पिटाई, पुलिस ने दर्ज़ की FIR

महाराष्ट्र के पुणे ज़िले में स्थित सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में घुसकर हिंदुत्ववादियों ने लव जिहाद का आरोप लगाकर 19 वर्षीय मुस्लिम छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी।

जानकारी के मुताबिक़ पीड़ित छात्र अपनी दो महिला मित्रों के साथ खाना खाकर लौट रहा था, इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पांच अज्ञात युवक विश्वविद्यालय कैंपस में आए।

आरोपियों ने मुस्लिम छात्र से कुछ सवाल पूछे और उसे अपना आधार कार्ड दिखाने का दबाव बनाया, आधर कार्ड में मुस्लिम पहचान देखकर आरोपियों में से एक ने पूछा क्या वह विश्वविद्यालय में लव जिहाद फैलाने आया है?

इतना कहने के बाद उन लोगों ने मुस्लिम छात्र पर हमला कर दिया, सूत्रों के मुताबिक़, आरोपियों का संबंध हिंदुत्ववादी संगठन विश्व हिंदू परिषद से है।

इस घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में एफआईआर दर्ज़ कर ली है, एवं सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा हैं।

नेशनल कांफ्रेंस फॉर माइनॉरिटी के प्रेसिडेंट राहुल डांबले के अनुसार, पुणे के सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ मे लव जिहाद का आरोप लगाकर निर्दोष मुस्लिम छात्र की पिटाई विश्व हिंदु परिषद के गुंडों द्वारा की गयी है।

नेशनल कांफ्रेंस फॉर माइनॉरिटी द्वारा आग्रह करने के बाद पुणे पुलिस ने FIR दर्ज की है. हम पुणे पुलिस से अपील करते है कि इस घटना मे शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएं।

Related posts

Leave a Comment