Journo Mirror
भारत राजनीति

शर्मनाक:- राजस्थान में तिरंगे से ऊपर लहराया भगवा, पुलिस ने दिया कार्यवाही का आदेश

पूरा देश आज 15 अगस्त के मौके पर आज़ादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है। लोगों ने तिरंगा झंडा फहरा कर भारत की आज़ादी का जश्न मनाया। दफ्तरों में, सरकारी कार्यालयों में, सरकारी स्कूलों में एवं निजी आवासों में भी लोगों ने देश का राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर देशभक्ति का परिचय दिया।

लेकिन राजस्थान से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। राजस्थान के बांसवाड़ा के एक माध्यमिक विद्यालय में भगवा झंडा भी लहराया गया। इतना ही नहीं भगवा झंडे को तिरंगे के ऊपर लहराय गया। तस्वीर में ये साफ देखा जा सकता है कि भगवा झंडा ऊपर है और आप राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नीचे है।

दलित एक्टिविस्ट हंसराज मीणा ने ट्वीट कर राजस्थान सरकार और राजस्थान पुलिस को इस घटना से अवगत कराया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि भगवा झंडा का ऊपर और तिरंगा का नीचे होना बेहद शर्मनाक है। साथ ही उन्होंने राजस्थान पुलिस से बड़ी कार्यवाही की मांग की है।

https://twitter.com/HansrajMeena/status/1426835969324425218?s=19

राजस्थान पुलिस ने तुरंत इस घटना पर संज्ञान लेते हुए बांसवाड़ा पुलिस को कार्यवाही का आदेश दिया है।
बांसवाड़ा पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।

ज्ञात रहे कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में भगवा झंडे का तिरंगे झंडे से ऊपर फहराना चिंताजनक है। खुलेआम राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बेहद शर्मनाक है।

Related posts

Leave a Comment