Journo Mirror
भारत

सूत्र: पंजाब में कुछ सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने किया आंतरिक समझौता, नाराज़ कार्यकर्ता BJP को करेंगे वोट

पंजाब विधानसभा चुनाव की वोटिंग में अब कुछ ही समय बाकी रह गया हैं ऐसे में सूत्रों के हवाले से बहुत बड़ी ख़बर पता लगीं हैं।

देश के कई राज्यों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक, मंत्री व नेताओं का ग्रुप पंजाब में चुनाव प्रचार करने आया हुआ हैं. 18 फरवरी को चुनाव प्रचार थम जाने के बाद अधिकांश भाजपा नेता चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर देखे गए।

जब हमारे संवाददाता ने उनसे पंजाब चुनावों के संभावित परिणाम जानने की कोशिश की तो यह पता चला कि भाजपा पंजाब में शून्य तो बिल्कुल नही आएगी।

उनका कहना था कि भाजपा पंजाब की मोगा सीट धुरी जीत चुकी है. जिसका कारण हैं कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मोगा और धुरी सीटों पर इंटरनल समझौता कर लिया है।

इस समझौते से मोगा के कांग्रेसी व आप कार्यकर्ता स्वयं को ठगे हुए महसूस कर रहे है और उन्होंने स्थानीय पूर्व विधायक हरजोत कमल जो अब भाजपा टिकट पर खड़े है उन्हें समर्थन देने का मन बना लिया है।

इस प्रकार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के आंतरिक समझौते का बीजेपी को फायदा हो सकता हैं तथा बीजेपी कुछ सीटों पर जीत सकती हैं।

Related posts

Leave a Comment