Journo Mirror
भारत

प्रीतिदिन 300 लोग भारत की नागरिकता छोड़ रहें हैं, पिछले 5 साल में 6 लाख से ज्यादा भारतीय नागरिकता छोड़ चुके हैं

हिंदुस्तान में मोदी सरकार आने के बाद से प्रतिदिन सैंकड़ों भारतीय नागरिक हिंदुस्तान की नागरिकता छोड़ रहें हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि पिछले 5 सालों में 6 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों ने भारत की नागरिकता छोड़ दी हैं।

लोकसभा में पूछे गए प्रश्न का लिखित उत्तर जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि 2017 में 1,33,049 भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी तथा 2018 में 1,34,561, 2019 में 1,44,017, 2020 में 85,248 और 2021 में 30 सितंबर तक 1,11,287 भारतीय नागरिक अपनी नागरिकता छोड़ चुके हैं।

इस हिसाब से प्रीतिदिन 300 लोग भारतीय नागरिकता छोड़ रहें हैं।

विदेश मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार 1,33,83,718 भारतीय नागरिक विदेशों में रह रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment