केरल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे अब पूरी तरह साफ हो चुके है, 140 सदस्यीय विधानसभा में इस बार कुल 35 मुस्लिम विधायक चुने गए हैं। 2021 के मुकाबले यह संख्या 3 अधिक है, तब 32 मुस्लिम विधायक सदन में पहुंचे थे।
इस चुनाव में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन करते हुए 27 में से 22 सीटों पर जीत दर्ज की। पेरम्बरा सीट से जीती एडवोकेट फातिमा तहिलिया IUML की पहली महिला विधायक बनीं है, जो इस चुनाव की बड़ी उपलब्धि रही।
अन्य दलों में कांग्रेस के 8, सीपीआईएम के 4 और सीपीआई के 1 मुस्लिम विधायक निर्वाचित हुए हैं।
मुस्लिम विधायकों की पूरी सूची
🔵 कांग्रेस (8)
अधिवक्ता टी. सिद्दीकी (कलपेट्टा)
आर्यदान शौकत (नीलाम्बुर)
केपी नौशाद अली (पोन्नानी)
अनवर सदात (अलुवा)
मोहम्मद शियास (कोच्चि)
एडवोकेट शनिमोल उस्मान (अरूर)
एमएम नसीर (चदयामंगलम)
मुहम्मद सुधीरशा एस (वामनपुरम)
🔴 CPI(M) (4)
पी. ए. मोहम्मद रियास (बेपोर)
पी. मम्मीकुट्टी मुहम्मद (शोरनूर)
ए. सी. मोइदीन (कुन्नमकुलम)
एन. के. अकबर (गुरुवायूर)
🟢 IUML (22)
एकेएम अशरफ (मंजेश्वर)
कल्लात्रा माहिन अब्दुल खादर हाजी (कासरगोड)
परक्कल अब्दुल्ला (कुट्टियाडी)
एडवोकेट फातिमा तहिलिया (पेरम्बरा)
एडवोकेट फैयज़ल बाबू (कोझिकोड दक्षिण)
एम. ए. रजाक मास्टर (कुन्नमंगलम)
पी. के. फिरोस (कोडुवल्ली)
सी. के. कासिम (थिरुवम्बाडी)
टी. पी. अशरफली (कोंडोट्टी)
पी. के. बशीर (एरनाड)
अधिवक्ता एम. रहमतुल्ला (मंजेरी)
नजीब कंथापुरम (पेरिंथलमन्ना)
मंजलमकुझी अली (मनकड़ा)
पी. के. कुन्हालीकुट्टी मुहम्मद हाजी (मलप्पुरम)
के. एम. शाजी (वेंगारा)
टी. वी. इब्राहिम (वल्लिकुन्नू)
पीएमए समीर (तिरुरंगड़ी)
पी. के. नवाज़ (तनूर)
कुरुकोली मोइदीन (तिरुर)
प्रो. आबिद हुसैन थंगल (कोट्टक्कल)
एन. समसूदीन (मन्नारक्कड़)
अब्दुल गफूर (कालामस्सेरी)
🟡 CPI (1)
मुहम्मद मुहासिन (पट्टाम्बी)

