Journo Mirror
भारत राजनीति

बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान ने अरविंद केजरीवाल को लिया आड़े हाथ, बोली- कमज़ोर नेता आगे बढ़ने के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल द्वारा नोट पर हिंदू देवी देवताओं की तस्वीर लगाने वाले बयान की चारों तरफ़ आलोचना हो रहीं हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान ने तो अरविंद केजरीवाल के इस बयान के लिए उनको ट्वीटर से अनफॉलो भी कर दिया हैं।

गौहर खान ने अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, कमज़ोर नेता ही आगे बढ़ने के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं।

गौहर खान अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए कहा कि, एक नेता जिसे मैंने सोचा था कि उसका मुख्य लक्ष्य विकास पर ध्यान केंद्रित करना हैं, वह राजनीति में जीतने की दौड़ का शिकार हो गया. जो नेता कमजोर होते हैं वहीं आगे बढ़ने के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं. चुनाव जीतने का लालच आपको भी औरों की तरह बना सकता हैं यह बहुत ही दुखद हैं अब आपको अनफॉलो करने का समय आ गया है।

गौहर खान के इस बयान का काफ़ी लोगों ने समर्थन करते हुए कहा हैं कि, अब अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं में कोई फ़र्क नहीं हैं सब लोग धर्म की ही बात कर रहें हैं।

Related posts

Leave a Comment