Journo Mirror
चुनाव भारत राजनीति

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा टीएमसी में शामिल

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा शनिवार को ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस के कोलकाता कार्यालय में सदस्यता ग्रहण किया।

अटल सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था उसके बाद हमेशा से वो मोदी सरकार की आलोचना करते नज़र आते रहे।

टीएमसी मे शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा की आज देश की मौजूदा हालात नाजुक हैं इससे पहले कभी भी देश ने इतने बुरे दौर का सामना नहीं किया है।

उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की मोदी सरकार आने के बाद लोकतंत्र कमजोर हुया है लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता आज खतरे में है न्यायपालिका समते सभी संस्थाओं की आजादी पर आज लगातार चोट पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने, यह भी कहा कि अटल वाली बीजेपी में और अब की बीजेपी में बहुत अन्तर है अटल जी असहमतियों पर तर्क एवं विमर्श करते थे लेकिन आज की बीजेपी असहमतियों को कुचलती है। जिससे लोकतंत्र कमजोर हुआ है

Related posts

Leave a Comment