Journo Mirror
भारत राजनीति

देवेन्द्र फडणवीस के 25 साल के भतीजे को कैसे लग गयी वैक्सीन? जबकि 18 से ऊपर वालों को 1 मई से वैक्सीन दी जाएंगी।

देश में कोरोना महामारी का रूप ले चुका है। हर रोज़ ढाई लाख से ज़्यादा लोग कोरोना का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में बेड नहीं है। ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की जान चली गयी है। दवाई के लिए लोग एक दूसरे से मदद की गुहार लगा रहे हैं। दवाई की कमी के कारण लोग हताश और निराश हैं।

ऐसी स्तिथि में भाजपा के नेताओं ने इंसानियत को शर्मसार करने वाला कृत्य किया है। हर कोई चाह रहा है कि उसे जल्द से जल्द कोरोना का टीका लग जाये ताकि कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके। लेकिन टीका की कमी के कारण अब तक केवल 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को लगाया जा रहा है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के भतीजे का एक ऐसा फ़ोटो वायरल हुआ है जो कि हैरान करने वाला है। ये फ़ोटो देवेन्द्र फडणवीस का भतीजा तन्मय फडणवीस ने ही अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। दरअसल कोरोना का टीका लगवाते हुए देवेन्द्र फडणवीस के भतीजे ने ये फोटो ली है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि आज मैंने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज़ ले लिया।

देवेंद्र फडणवीस के भतीजा का फोटो देख कर की भी ये कह देगा कि उसकी उम्र 45 साल से ज़्यादा नहीं है। उसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच होगी। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर उनको वैक्सीन कैसे मिल गयी। क्या भाजपा अपने राजनैतिक रसूख का इस्तेमाल कर अपने सगे संबंधियों में वैक्सीन बांट रहे हैं।

एक तरफ जहां देश की ग़रीब जनता अपनी बारी आने के लिए घंटों अस्पतालों के बाहर खड़े रहते हैं। फिर भी उन्हें टीका नहीं लग पाता है। ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा वैक्सीन की जमाखोरी कर अपने लोगों में बांटना बेहद चिंताजनक है। बल्कि ये एक अपराध है। इसकी जांच होनी चाहिये। आखिर किन लोगों की मिलीभगत से वैक्सीन की जमाखोरी हो रही है और उसको अमीरों में बांटा जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment