Journo Mirror
भारत विदेश

प्रतिव्यक्ति आय में बांग्लादेश से भी पिछड़ा भारत, कभी अमेरिका और चीन को देते थे टक्कर

कभी भारत का हिस्सा रहने वाला बांग्लादेश आज हमको पछाड़ते हुए बहुत तेज़ी से आगे निकल रहा है। स्वास्थय वयवस्था से लेकर प्रति व्यक्ति आय तक में भारत से आगे निकल चुका है बांग्लादेश।

बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय भारत के मुकाबले 27 फीसदी तक बढ़ गयी है। 50 साल पहले आज़ाद हुए बांग्लादेश की 2020-21 की प्रति व्यक्ति आय 2,227 डाॅलर यानी (1,62,571 रू) घोषित की गई है जो वर्ष 2019-20 में 2,064 डाॅलर यानी (1,50,672 रू) थी।

केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन के अनुसार भारत की 2020-21 की प्रति व्यक्ति आय 1,27,768 रू है जो बांगलादेश के मुकाबले 27 फीसदी कम है।

गरीबी के आकड़ो में भी भारत बांग्लादेश से आगे है यानी भारत में बांग्लादेश के मुकाबले ज्यादा गरीबी है। भारत में गरीबी रेखा के नीचे 25.7 फीसदी लोग निवास करते है जबकि बांग्लादेश में सिर्फ 21.8 फीसदी लोग ही निवास करते है।

स्वास्थय वयवस्था के मामलों में भी बांग्लादेश भारत से काफ़ी आगे निकल चुका है।

आज हम उस भारत की बांग्लादेश से तुलना कर रहे है जो कभी अमेरिका और रूस को टक्कर देना चाहता था लेकिन आज वर्तमान सरकार के गलत निर्णयों के कारण भारत की तुलना बांग्लादेश से हो रही है।

Related posts

Leave a Comment