Journo Mirror
भारत

पहलवानों के साथ हुई हिंसा को कवर करने जंतर मंतर पहुंची पत्रकार साक्षी जोशी के साथ पुलिस ने किया दुर्व्यवहार, जबरन हिरासत में लिया

भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठे देश के पहलवानों के साथ बीती रात दिल्ली पुलिस ने हिंसा की थीं जिसको कवर करने के लिए तमाम पत्रकार जंतर मंतर पहुंच रहें थे।

जानकारी मिलते ही जानी मानी पत्रकार साक्षी जोशी भी रिपोर्टिंग करने जंतर मंतर पहुंची तथा लाइव रिपोर्टिंग कर रहीं थीं, इसी बीच कुछ पुलिसकर्मियों ने साक्षी जोशी को रिपोर्टिंग करने से रोका तथा उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

साक्षी जोशी के साथ हुई पूरी घटना कैमरे में कैद हो गईं हैं जिसमें देखा जा सकता हैं कि, कुछ महिला पुलिसकर्मी साक्षी जोशी को हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है जबकि साक्षी जोशी कह रहीं हैं कि मैं एक पत्रकार हूं मुझे रिपोर्टिंग करने दीजिए. लेकिन पुलिसकर्मी धक्का मुक्की कर रहें हैं।

साक्षी जोशी ने पुलिसकर्मियों पर कपड़े भी फाड़ने का आरोप लगाया हैं तथा फटे हुए कपड़े की फ़ोटो भी दिखाई हैं. हालांकि बाद में पुलिसकर्मियों ने उनको रात के अंधेरे में सुनसान सड़क पर छोड़ दिया था।

Related posts

Leave a Comment