Journo Mirror
भारत

भारतीय लोकतंत्र पर मंडराया खतरा, ब्रिटिश अखबार द इकोनॉमिस्ट की रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा

पूरे विश्व में लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति जानने के लिए ब्रिटिश अखबार द इकोनॉमिस्ट ने 167 देशों की एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें इन सभी देशों को 4 भागो में बांटा गया है।

इसको पूर्ण लोकतंत्र, खामियों वाला लोकतंत्र, अथॉरिटेरियन रेजीम और हाइब्रिड रेजीम में विभाजित किया गया है।

लोकतंत्र की मां कहने वाले भारत को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया, जहां भारतीय लोकतंत्र को 7.18 स्कोर के साथ 41वीं रैंकिंग मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की रैंकिंग देखते हुए इसको कुछ खामियों वाले लोकतंत्र की सूची में रखा गया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2019 में भारत के स्कोर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

ब्रिटिश अखबार द इकोनॉमिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के 24 देशों को पूर्ण लोकतंत्र है और 50 देशों में खामियों वाले लोकतंत्र की सूची में रखा गया है।

इसके अलावा 59 देशों को तानाशाही वाली सूची में रखा गया हैं और 34 देशों को हाइब्रिड रिजाइम ( यानी वो देश जहां पूरी तरह से न लोकतंत्र है और न ही तानाशाही है) की सूची में रखा गया है।

Related posts

Leave a Comment