Journo Mirror
भारत

कश्मीरी लड़की हुई प्रेम जाल की शिकार, लालू सिंह ने लड़की का धर्म परिवर्तन करवा कर शादी की, 7 महीने बाद छोड़ दिया

लव जिहाद के नाम पर मुसलमानों की मॉब लिंचिंग करने वाले तथाकथित हिंदुत्ववादी खुलेआम मुस्लिम लड़कियों को भगवा लव ट्रैप का शिकार बना रहें हैं।

ताज़ा मामला कश्मीर का हैं, बिहार के बेगुसराय का रहने वाला लालू सिंह रोजी रोटी की तलाश में कश्मीर गया था जहां वह बजरंग दल का एजेंट बन गया।

मिल्लत टाईम्स की ख़बर के मुताबिक़, लालू सिंह ने सुमेरा नामक मुस्लिम लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, लड़की का धर्म परिवर्तन करवाकर उससे शादी भी कर ली।

दोनों 7 महीने तक साथ रहें, उसके बाद लालू सिंह लड़की को छोड़कर वापस बिहार आ गया. धर्म परिवर्तन की ख़बर सुनकर लड़की के मां बाप ने उसे घर से निकाल दिया।

मां बाप का साथ छूट जाने के बाद जब लड़की बिहार लालू सिंह के यहां पहुंची तो उसको गुंडे से पिटवा दिया. लड़की को इतना पीटा गया कि वह अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहीं हैं।

इस पूरे मामले को लेकर लड़की का कहना हैं कि, मेरी गलती यह हैं कि मेने लव मैरिज की, मैने उस लड़के के लिए अपना धर्म भी छोड़ दिया था इससे ज्यादा मैं और क्या कर सकती थीं।

Related posts

Leave a Comment