Journo Mirror
India Politics

लक्षद्वीप के हक में आवाज़ बुलंद करने पर अभिनेत्री आयशा सुल्ताना के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज

लक्षद्वीप में भाजपा की साज़िशो के खिलाफ बोलने पर अभिनेत्री आयशा सुल्ताना के ऊपर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है।

आयशा सुल्ताना ने लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल की नीतियों का विरोध किया था तथा उनको जैविक हथियार कहकर पुकारा था। जिससे गुस्साए प्रफुल्ल पटेल ने आयशा सुल्ताना के ऊपर देशद्रोह एवं अभद्र भाषा के इस्तेमाल करने की धाराओं में केस दर्ज करवा दिया।

लक्षद्वीप में मोदी सरकार के इशारे पर प्रफुल्ल पटेल मुस्लिम विरोधी नीतियों का लागू करना चाहते है तथा वहां पर कड़े कानून लागू करना चाहते है ताकि लोगों को परेशान किया जा सकें।

सामाजिक कार्यकर्ता मौहम्मद आसिफ खान का कहना है कि “आयशा सुल्ताना पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है क्योंकि उन्होंने संघी प्रशासक को जैविक हथियार कहा था। प्रफुल्ल पटेल लक्षद्वीप में हिंदुत्व का एजेंडा थोपने की कोशिश कर रहे हैं, वे इसे एक और गुजरात मॉडल बनाना चाहते हैं। अब फासीवाद का विरोध करने के लिए स्वदेशी लोगों को निशाना बना रहे हैं।

https://twitter.com/imMAK02/status/1403209010795352064?s=19

लक्षद्वीप के सांसद भी इस मुद्दे को लेकर गंभीर है तथा बहुत बार भाजपा सरकार से प्रशासक प्रफुल्ल पटेल को वापस बुलाने की मांग कर चुके है लेकिन केन्द्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी है तथा लक्षद्वीप के लोगों पर जुल्म करना चाहती है।

Related posts

Leave a Comment