Journo Mirror
भारत

BJP मंत्री का शर्मनाक बयान, बोले- भगवा झंडा कभी भी भारत का राष्ट्रीय झंडा बन सकता है

कर्नाटक के स्कूल में भगवा झंडा फहराने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने शर्मनाक बयान दिया।

एस ईश्वरप्पा ने कहा कि भविष्य में कभी भी भगवा झंडा भारत का राष्ट्रीय झंडा बन सकता हैं. क्योंकि कुछ समय बाद भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

भाजपा नेता एस ईश्वरप्पा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि “सैकड़ों वर्ष पहले भगवान राम और मारुति के रथ पर भगवा झंडे होते थे तब हमारे देश में तिरंगा झंडा नहीं था. इसको तो हमने बाद में अपनाया हैं।

पत्रकार ने जब एस ईश्वरप्पा से पूछा, क्या लाल किले पर भगवा झंडा फहराया जा सकता है?

इसका जवाब देते हुए भजपा नेता बोले- भविष्य में किसी दिन लाल किले पर भी भगवा झंडा फहराया जाएगा. आज देश में हिंदुत्व पर चर्चा हो रही इसका मतलब हैं भविष्य में भगवा झंडा राष्ट्रीय झंडा बन सकता है।

Related posts

Leave a Comment