Journo Mirror
भारत

चीन ने उइगर मुसलमानों के रोजा रखने पर लगाया प्रतिबंध, जासूसों के जरिए रखी जाती हैं नज़र

चीन में मुसलमानों की दयनीय स्थिति को लेकर समय समय रिपोर्ट आती रहती हैं जिनमें चीन द्वारा मुसलमानों पर ढहाए जा रहें जुल्म का खुलासा होता हैं।

हाल में आई रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, पूर्वी झिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चीन में उइगर मुसलमानों को माहे रमज़ान में रोजा नहीं रखने दिया जा रहा हैं।

रेडियो फ्री एशिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारे कई सीक्रेट एजेंट हैं. जो उइगर मुसलमानों पर पैनी नज़र रखते हैं।

चीन ने उइगर संस्कृति, भाषा और धर्म को कम करने के लिए 2017 से ही माहे रमजान में मुसलमानों के रोजा रखने पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया था. अधिकारी मनमाने ढंग से मुसलमानों को शिविरों में भी बंद कर देते हैं।

रेडियो फ्री एशिया ने तुर्पन सिटी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि इस साल भी चीनी सरकार ने रोजा रखने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रत्येक गांव में 2-3 जासूसों को नियुक्त किया गया है जो माहे रमजान के दौरान रोजा रखने के लिए हिरासत में लिए गए लोगों और जेल से रिहा किए गए लोगों पर नजर रखते हैं।

Related posts

Leave a Comment