Journo Mirror
भारत

हिंदू धर्म की कुछ मान्यताएं ऐसी हैं जिनके बारे में पढ़कर हो जाएंगे हैरान, लड़की के मां बनने के बाद होती है शादी, सगे भाइयों की होती हैं एक दुल्हन

भारत विवधताओं का देश हैं. यहां के बारे में एक कहावत बहुत मशहूर हैं “कोस कोस पर पानी बदले चार कोस पर वाणी” इसी के अनुसार यहां के रहने वाले लोगों की मान्यताएं भी अलग अलग हैं।

वैसे तो भारत में बहुसंख्यक आबादी हिंदू समुदाय की हैं लेकिन हर राज्य के रहने वाले हिंदु धर्म के लोगों की मान्यताएं एवं रीति रिवाज अलग अलग हैं।

हिंदु धर्म में कुछ मान्यताएं ऐसी भी जिनके बारे में पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे. इन्ही मान्यताओं के बारे में आज हम आपको बताएंगे।

सबसे पहले बात करते हैं राजस्थान के उदयपुर की यहां के सिरोही और पाली जिलों में शादी की एक अनोखी प्रथा है. यहां लड़का लड़की शादी से पहले साथ रहते हैं तथा बच्चा पैदा करते हैं. इनके अनुसार शादी से पहले बच्चा पैदा ना करना अपशगुन माना जाता है. तथा उनकी शादी नहीं की जाती हैं. यह प्रथा पिछले 1000 वर्षों से चली आ रही है. यहीं प्रथा गुजरात की गरासिया जनजाति में भी हैं।

दक्षिण भारतीय के कुछ इलाकों में सगे मामा भांजी की शादी कराना अच्छा माना जाता है. यहां पर मामा भांजी की शादी करा दी जाती है।

मेघालय की खासी जनजाति में महिलाएं अपनी मर्जी से जितनी चाहे उतनी शादी कर सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक लड़की को घर के सभी सगे भाईयों के साथ शादी करनी पड़ती है. इसको यहां घोटुल प्रथा कहा जाता है।

Related posts

Leave a Comment