Journo Mirror
भारत राजनीति

असम में 31 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत का प्रचम लहराया, AIUDF के 15 मुस्लिम उम्मीदवार जीते, देखें पूरी लिस्ट

असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके है इस बार असम की 126 सदस्य वाली विधानसभा में 31 मुसलमान उम्मीदवार जीतकर पहुंचे है।

असम में सबसे अधिक मुस्लिम उम्मीदवार मौलाना बदरुद्दीन अजमल की पार्टी ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) और कांग्रेस पार्टी से जीतकर पहुंचे है। एआईयूडीएफ एवं कांग्रेस से 15-15 मुस्लिम उम्मीदवार जीते है।

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी एक मुस्लिम उम्मीदवार ने विजय प्राप्त की है। जिसको मिलाकर कुल 31 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव जीतने में कामयाब रहें।

एआईयूडीएफ ने इस बार 20 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे जिनमें से 16 जीतने में कामयाब रहें जिनमें से 15 मुस्लिम तथा एक हिन्दू उम्मीदवार विजय हुआ।

2016 के विधानसभा चुनाव में एआईयूडीएफ के 13 उम्मीदवार जीते थे इस बार 3 उम्मीदवार ज्यादा जीते है।

कांग्रेस पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव में कुल 29 सीटों पर विजय प्राप्त की है जिनमें से 15 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार जीते है।

असम विधानसभा चुनाव में जीते मुस्लिम उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:-

1. अलगापुर – निजामउद्दीन चौधरी (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)

2. बदरपुर – अब्दुल अजीज (ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)

3. बाघबर – शेरमान अली अहमद (कांग्रेस)

4. बरखोला – मिस्बाहुल इस्लाम लस्कर (कांग्रेस)

5. बारपेटा – अब्दुर रहिम अहमद (कांग्रेस)

6. बिलासपुरा पूर्व – शमशूल हुदा (ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)

7. बिलासपुरा वेस्ट – हाफिज बसीर अहमद (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)

8. बोकाजन – नुमुल मोमिन (भारतीय जनता पार्टी)

9. चायगाँव – रकीबुददीन अहमद (कांग्रेस)

10. चेंगा – अशरफुल हुसैन ( ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)

11. दलगांव – मुजीबुर रहमान (ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)

12. डिंग – अमीनुल इस्लाम (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)

13. डूबरी – नजरुल हक़ (ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)

14. गौरीपुर – निज़ानुर रहमान (ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)

15. गोलपाड़ा पूर्व – अटल कलाम शासित आलम (कांग्रेस)

16. गोलपारा वेस्ट – अब्दुर राशिद मंडल (कांग्रेस)

17. गोलकंज – अब्दुस सोबन अली सरकर (कांग्रेस)

18. हेलाकंडी – ज़ाकिर हुसैन लस्कर (ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)

19. जालसावर – आफताब उद्दीन मोल्ला (कांग्रेस)

20. जमुनामुख – सिराज उद्दीन अजमल (ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)

21. जानिया – रफीकुल इस्लाम (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)

22. करीमनगंज दक्षिण – सिद्दीक अहमद (कांग्रेस)

23. कतीगोरा – खलील उद्दीन मजुमदार (कांग्रेस)

24. काटलीचेररा – सुज़ुम उदीन लास्कर (ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)

25. लाहरीघाट – डाक्टर आसिफ मोहम्मद नज़र (कांग्रेस)

26. मानकाकार – मौहम्मद अनीमुल इस्लाम (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)

27. रूपहिअत – नारुल हुडा (कांग्रेस)

28. सलमुड़ा दक्षिण – अल्ली चौधरी (कांग्रेस)

29. सामागुरी – रकीबुल हुसैन (कांग्रेस)

30. सारूखेतरी – जाकिर हुसैन सिकदर (कांग्रेस)

31. सोनई – करीम उदीन बरबीयू (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट)

Related posts

Leave a Comment