केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे क्लियर हो चुके है हर बार की तरह इस बार भी केरल की विधानसभा में मुसलमानों का दबदबा कायम रहेंगा।
140 सदस्य वाली केरल विधानसभा में इस बार 32 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है जिनमें से 15 मुस्लिम विधायक इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) से जीतकर विधानसभा में पहुंचे है।
कांग्रेस पार्टी की तरफ से 3 मुस्लिम उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे है तथा 9 मुस्लिम उम्मीदवारों ने कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से जीत का प्रचम लहराया है। 1 मुस्लिम उम्मीदवार नैशनल सेक्युलर कांफ्रेस से भी जीतने में कामयाब रहा है।
3 स्वतंत्र मुस्लिम उम्मीदवारों ने भी केरल विधानसभा चुनाव में फतह हासिल की है जिनका किसी भी पार्टी से संबंध नही है। इस प्रकार कुल 32 मुस्लिम उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहें।
मुस्लिम लीग की तरफ से इस बार 25 उम्मीदवारों मैदान में थे जिनमें से 15 जीतने में कामयाब रहें। 2016 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम लीग की तरफ से 18 उम्मीदवार जीते थे इस बार मुस्लिम लीग को 3 विधायकों का नुकसान हुआ है।
2016 के विधानसभा चुनाव में कुल 29 मुस्लिम उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहें थे। इस बार 3 विधायक अधिक जीतने से यह आकड़ा 32 पर पहुंच गया है।
केरल विधानसभा चुनाव में विजय हुए मुस्लिम उम्मीदवारों की सूची
1. अलुवा – अनवर सादथ (कांग्रेस)
2. अंबालापुझा – एच सलाम (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी))
3. बेयपोर – एडवोकेट पी ए मोहम्मद रियास (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी))
4. एरनाड – पी.के. बशीर (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग)
5. एराविपुरम – एम नौशाद (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी))
6. गुरुवायोर – एन के अकबर (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी))
7. कलपेट्टा – एडवोकेट टी सिद्दीक (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
8. कोडवल्ली – डॉ एम के मुनीर (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग)
9. कोंडोटी – टी वी इब्राहिम (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग)
10. कोट्टाकल – प्रोफेसर आबिद हुसैन थंगल (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग)
11. कोजहिकोडे साउथ – अहमद देवरकोविल (इंडियन नेशनल लीग)
12. कुन्नमंगलम – एडवोकेट पी टी ए रहीम (स्वतंत्र)
13. कुन्नमकुलम – ए सी मोईददीन (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी))
14. कूटटीडी – के पी कूनहमीद कूटटी मास्टर (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
15. मालपुराम – पी उबेदुल्लाह (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग)
16. मनजेरी – एडवोकेट यू.ए. लतीफ (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग)
17. मैनजेहर – ए के एम अशरफ (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग)
18. मनकाडा – मनजलामुकजी अली (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग)
19. मननारकाद – एडवोकेट एन शमसुददीन (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग)
20. निलाम्बुर – पी.वी. अनवर (स्वतंत्र)
21. पालकाकड़ – शफी पारामबिल (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
22. पटमबीम – मुहम्मद मोहसिन (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)
23. पेरीनथअलमनना – नजीब कनथापुरम (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग)
24. शोरनुर – पी ममीकुटटी (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी))
25. तानुर – वी अब्दुर अहीमान (राष्ट्रीय धर्मनिरपेक्ष सम्मेलन)
26. थलेसी – एडवोकेट ए एन शमशीर (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी))
27. थानावुर – डाक्टर के टी जलील (स्वतंत्र)
28. तिरूर – कुरुकोली मोइदीन (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग)
29. त्रिरुंग्दी – के पी ए मजीद (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग)
30. वलिक्कुन्नु – अब्दुल हमीद मास्टर (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग)
31. केसरगोड – नेलिक्कुन्नु अब्दुल खादर मोहम्मद कुही, कऊनी एन ए नेलिक्कुन्नु (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग)
32. वेंगारा – पी के कुणालिकुट्टी (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग)