Journo Mirror
भारत

कोविड सेंटर में वार्ड ब्वाॅय विवेक लोधी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश,योगिता भयाना बोली दुनिया में ऐसे भी राक्षस है

देशभर में कोरोना वायरस के कारण स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है लोगों को न तो अस्पतालों में इलाज़ मिल रहा है और न ही सुरक्षा। इलाज के बहाने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना समाने आ रही है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर मे वार्ड ब्वाॅय द्वारा इलाज़ के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की तथा कपड़ो के भीतर हाथ डाला।

50 वर्षीय महिला ग्वालियर के लोटस अस्पताल द्वारा होटल गोल्डन विलेज में बनाएं गये कोविड सेंटर में अपना इलाज़ करवा रही थी जहाँ पर रात में वार्ड ब्वाॅय विवेक लोधी दो बार महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

महिला ने वार्ड ब्वाॅय द्वारा छेड़छाड़ एवं जबरदस्ती कपड़ो में हाथ डालने की कोशिश किए जाने का शोर मचाया तो परिजन दोड़ कर गये जिन्हे देखकर विवेक लोधी भाग गया।

पीड़िता के परिजनों के अनुसार 17 अप्रैल को 11 बजे के आस-पास वार्ड ब्वाॅय विवेक लोधी महिला के पास आया और पूछने लगा कोई दिक्कत तो नही है महिला ने कहाँ घबराहट हो रही है तो आरोपी महिला के कपड़ो में हाथ डालकर छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस प्रकार का घिनौना काम आरोपी ने दो बार अंजाम देने की कोशिश की।

परिजनों के अनुसार उन्होंने डाक्टर प्रशांत अग्रवाल को बुलाकर घटना से अवगत करवाया तो डाक्टर ने आरोपी विवेक लोधी को वहां से भगा दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहाँ कि ऐसे भी राक्षस है दुनिया में।

पुलिस ने मामलें पर तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोप वार्ड ब्वाॅय विवेक लोधी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment