उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ चुके है इस बार यूपी की जनता ने जमकर भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट दिया है।
पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है इस बार आरएलडी के 180 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।
राष्ट्रीय लोकदल के नेता एवं जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कन्नौजिया ने अपने ट्वीटर के माध्यम से यह जानकारी साझा की है।
भाजपा के डर से मीडिया यह भी छुपाना चाहती है कि अन्य क्षेत्रीय दल कितना सीट जीते हैं। @AbpGanga बताए कि अन्य में कौन-कौन सी पार्टी है। रालोद खुद 180 के लगभग जीती है इसके अलावा सुहलदेव समाज पार्टी, आज़ाद समाज पार्टी ने भी बड़ी संख्या में जीत दर्ज की है। pic.twitter.com/eaYOtWUFNJ
— Prashant Kanojia (@PJkanojia) May 5, 2021
प्रशांत कन्नौजिया के अनुसार भाजपा के डर से मीडिया यह भी छुपाना चाहती है कि अन्य क्षेत्रीय दल कितना सीट जीते हैं। ABP न्यूज यह बताए कि अन्य में कौन-कौन सी पार्टी है। रालोद खुद 180 के लगभग जीती है इसके अलावा सुहलदेव समाज पार्टी, आज़ाद समाज पार्टी ने भी बड़ी संख्या में जीत दर्ज की है।
इस बार यूपी पंचायत चुनाव में क्षेत्रीय दलों का अच्छा खासा दबदबा रहा है 1269 सीटों पर छोटे क्षेत्रीय दलों और स्वतंत्र उम्मीदवारों का कब्जा रहा है।
प्रशांत कन्नौजिया ने नतीजे देखकर योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहाँ कि धन, धमकी, बाहुबल और गुंडागर्दी का जोर न चला जनता ने हैसियत बता दी। संसद का रास्ता अगर गांव से निकलता है तो ठीक है कम से कम ये तो तय है कि मुख्यमंत्री को वापस जाना होगा। गोरखनाथ मंदिर के कर्मचारियों से गुजारिश है कि योगी जी का कमरा तैयार कर लें अगले साल से वहीं रहेंगे।


सुबह-सुबह ट्वीट कर गंभीर ने केजरीवाल पर साधा निशाना, पत्रकार बोले ‘आज 2 मैच में कमेंट्री करनी है इसीलिए जल्दी है’।