Journo Mirror
India

RSS के कार्यक्रम पर हुए 76 लाख रुपये खर्च, कांग्रेस नेता श्रीनिवास बी वी ने उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रिंट मीडिया विज्ञापनों पर करीब 76 लाख रुपये खर्च किए है।

यह दावा अजय बसुदेव बोस द्वारा साझा की गई एक RTI (सूचना का अधिकार) के जवाब के आधार पर किया गया है। उनके अनुसार, संस्कृति मंत्रालय ने विभिन्न अखबारों में विज्ञापन देने पर कुल 76,13,129 रुपये खर्च किए।

इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने मोदी सरकार को घेर लिया है, उन्होंने गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा कि सरकार ने यह खर्च किस नियम के तहत किया।

उन्होंने यह भी पूछा कि क्या करदाताओं के पैसे का उपयोग किसी गैर-सरकारी संगठन के कार्यक्रम के प्रचार के लिए किया जाना उचित है।

सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के रूप में देख रहे हैं, जबकि अन्य इसे सरकारी प्रचार या जागरूकता गतिविधियों का हिस्सा बता रहे हैं।

हालांकि, इस पूरे मामले पर सरकार या संस्कृति मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related posts

Leave a Comment