तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम परिणाम 4 मई को जारी होने के बाद राज्य की नई राजनीतिक तस्वीर सामने आ गई है। 234 सदस्यीय विधानसभा में इस बार कुल 9 मुस्लिम विधायक जीतकर पहुंचे हैं। यह संख्या 2021 के चुनावों की तुलना में अधिक है, जब 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार मुस्लिम विधायकों का प्रतिनिधित्व अलग-अलग दलों में बंटा हुआ है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) और एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके से 3-3 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
वहीं, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के 2 और कांग्रेस पार्टी का 1 उम्मीदवार भी विधानसभा पहुंचा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तमिलनाडु में मुस्लिम मतदाता कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
इस बार भी स्थानीय मुद्दों, सामाजिक समीकरण और दलों के गठबंधन ने इन उम्मीदवारों की जीत में अहम योगदान दिया है। खासकर टीवीके जैसी नई पार्टी का उभार भी चर्चा में रहा, जिसने पहली बार चुनाव में हिस्सा लेकर मुस्लिम प्रतिनिधित्व में अपनी जगह बनाई।
नई विधानसभा में मुस्लिम विधायकों की मौजूदगी से उम्मीद जताई जा रही है कि वे शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और अल्पसंख्यक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। इससे राज्य की राजनीति में संतुलन और विविधता दोनों को बल मिलने की संभावना है।
तमिलनाडु में मुस्लिम विधायकों की पूरी सूची
तमिलागा वेट्री कज़गम (टीवीके)
- आई. थाहिरा — रानीपेट
- मोहम्मद फ़रवास जे — अरन्थांगी
- मधर बधुरुद्दीन — मदुरै सेंट्रल
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके)
- थमीमुन अंसारी एम — चिदंबरम
- एम.एच. जवाहिरुल्लाह — नागपट्टिनम
- एम. अब्दुल वहाब — पालयमकोट्टई
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल)
- सैयद फारूक बाशा एसएसबी — वनियामबाड़ी
- ए.एम. शाहजहां — पापनासम
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- जमाल मोहम्मद यूनुस वाईएन — मयिलादुथुराई

