Journo Mirror
Election India

असम विधानसभा चुनाव: 22 मुस्लिम बने विधायक, देखिए पूरी लिस्ट

असम विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम नतीजे सामने आने के बाद राज्य की राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा 4 मई को मतगणना के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार, 126 सदस्यीय नई विधानसभा में इस बार कुल 22 मुस्लिम विधायक निर्वाचित हुए हैं।

हालांकि, यह संख्या 2021 के चुनावों की तुलना में काफी कम है। पिछली विधानसभा में 31 मुस्लिम विधायक चुने गए थे, यानी इस बार 9 सीटों की गिरावट दर्ज की गई है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस बदलाव के पीछे राज्य के बदले हुए राजनीतिक समीकरण और परिसीमन को अहम कारण माना जा रहा है।

इस बार सबसे ज्यादा मुस्लिम विधायक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) से चुने गए हैं। कांग्रेस के कुल 19 विधायकों में से 18 मुस्लिम हैं, जो पार्टी के समर्थन आधार को दर्शाता है।

वहीं ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के 2, जबकि रायजर दल और तृणमूल कांग्रेस के 1-1 मुस्लिम विधायक विधानसभा पहुंचे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि असम में मुस्लिम मतदाता कई क्षेत्रों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं, खासकर निचले असम और बराक घाटी में। इस बार भी कई सीटों पर कड़े मुकाबले के बावजूद मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

नई विधानसभा में इन विधायकों से उम्मीद की जा रही है कि वे शिक्षा, रोजगार, नागरिक अधिकार और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। साथ ही, राज्य की सामाजिक और राजनीतिक संतुलन बनाए रखने में भी इनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

असम में मुस्लिम विधायकों की पूरी सूची

कांग्रेस

  1. एमडी अशरफुल इस्लाम शेख — परबतझोरा
  2. अब्दुस सोबहान अली सरकार — गौरीपुर
  3. बेबी बेगम — धुबरी
  4. वाजेद अली चौधरी — बिरसिंग जरुआ
  5. मोहिबुर रोहमन बप्पी — मनकचर
  6. आफताब उद्दीन मोल्ला — जलेश्वर
  7. अबुल कलाम रशीद आलम — गोलपाड़ा पूर्व
  8. एमडी. नूरुल इस्लाम — श्रीजंग्राम
  9. अब्दुर रहीम अहमद — चेंगा
  10. जाकिर हुसैन सिकदर — पाकाबेटबारी
  11. रेकिबुद्दीन अहमद — चामारिया
  12. डॉ. आसिफ मोहम्मद नज़र — लहरीघाट
  13. नूरुल हुदा — रूपाहिहात
  14. तंज़ील हुसैन — समागुरी
  15. अमीनुल हक लस्कर — सोनाई
  16. जुबैर अनम मजूमदे — अल्गापुर-कतलीचेरा
  17. जकारिया अहमद — करीमगंज उत्तर
  18. अमिनुर रशीद चौधरी — करीमगंज दक्षिण

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF)

  1. मजीबुर रहमान — दलगांव
  2. बदरुद्दीन अजमल — बिन्नाकांडी

रायजर दल (आरजेडी/आरजेआरडी)

  1. मेहबूब मुक्तार — ढिंग

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)

  1. शेरमन अली अहमद — मंडिया

Related posts

Leave a Comment