Journo Mirror
India

जींद: कब्रिस्तान पर कब्ज़ा करने की कोशिश, भगवा झंडा लगाया, मुसलमानों ने DSP को सौंपा ज्ञापन

हरियाणा के गोहाना के गांव सिंघाना में मुस्लिम समाज कल्याण सुधारक सेवा समिति ने कुछ असामाजिक तत्वों पर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए डीएसपी को ज्ञापन सौंपा है। समिति ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि गांव में कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक गतिविधियां की जा रही हैं। समिति के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने मंदिर के नाम पर चंदा इकट्ठा करने के दौरान मुस्लिम समाज के खिलाफ नारेबाजी की और माहौल खराब करने की कोशिश की।

ज्ञापन में कब्रिस्तान के मुद्दे को भी गंभीरता से उठाया गया है। मुस्लिम समाज ने आरोप लगाया कि कुछ लोग गांव के कब्रिस्तान की जमीन पर भी कब्ज़ा करना चाहते हैं, जिसके लिए वह बार नए नए हथकंडे अपनाते है, इस बार तो उन्होंने भगवा झंडा भी लगा दिया था।

समिति ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी 4-5 बार समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी और नारेबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गांव में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे मुस्लिम समुदाय में डर और नाराजगी का माहौल है।

मुस्लिम समाज कल्याण सुधारक सेवा समिति ने डीएसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में शांति और भाईचारा कायम रह सके।

Related posts

Leave a Comment