Journo Mirror
Politics

दीपिका सिंह राजावत ने थामा कांग्रेस का हाथ, कठुआ रेपकांड में आसिफा की वकील रहीं थीं

जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद कांग्रेस पार्टी को बड़ी सफलता हाथ लगीं हैं. हिंदुस्तान की जानी-मानी वकील ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया हैं।

कठुआ रेपकांड में आसिफा की वकील रहीं दीपिका सिंह राजावत ने विशाल जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी जॉइन की।

दीपिका सिंह राजावत ने कांग्रेस पार्टी की जम्मू कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल एवं प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में कांग्रेस जॉइन की।

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर दीपिका सिंह राजावत ने कहा कि “हमारे खूबसूरत देश को तोड़ा जा रहा हैं, बांटा जा रहा हैं, डर का माहोल बनाया जा रहा हैं. ऐसा मैने 2014 से पहले कभी नहीं देखा।

हमनें कोरोना काल में देखा कि किस तरह अपनें ही देशवासियों को अपने घर जानें में दिक्कत हुई. लोगों को ऑक्सीजन की कमी से अपनी जान गवानी पड़ी। इस सब को देखते हुए मैने राजनीती में आने का मन बनाया तथा देश को जोड़ने वाली कांग्रेस पार्टी से जुड़ी।

जम्मू कश्मीर कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से जानकारी देते हुए कहा कि “प्रसिद्ध अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती दीपिका सिंह राजावत आज AICC प्रभारी श्रीमती रजनी पाटिल एवं JKPCC अध्यक्ष श्री गुलाम अहमद मीर एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं।”

Related posts

Leave a Comment