Journo Mirror
भारत राजनीति

बक्सर में भी एम्बुलेंस घोटाला, 17 मई से सदर विधायक करेंगे अनिश्चित कालीन धरना।

पूरा देश कोरोना संकट की वजह से आपातकाल जैसी स्थिति का सामना कर रहा है लोग जरूरी दवाओं एवं एम्बुलेंस के आभाव में दम तोड़ रहे हैं।

वैसे में सारण एम्बुलेंस घोटाले के बाद बिहार के बक्सर से भी एम्बुलेंस घोटाले की ख़बर आ रही है।

SJVN फाउंडेशन द्वारा बक्सर सदर अस्पताल को दिए गए 6 एम्बुलेंस लापता है जिसे बक्सर स्वास्थ समिति के द्वारा संचालित किया जाता है उनकी कोई भी जानकारी अस्पताल प्रशासन को नहीं है जिसके बाद राजनीतिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

बक्सर लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि केंद्रीय स्वास्थ राज्य मंत्री अश्वनी चौबे है वैसे में इस तरह का खबर आना अश्वनी चौबे की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

बक्सर कांग्रेस के नेता स्नेहाशीष वर्धन ने इस प्रकरण पर कहा है कि “केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने SJVN फाउंडेशन द्वारा बक्सर सदर अस्पताल को दिए गए 6 एंबुलेंस को हैदराबाद के धनुष फाउंडेशन को 5 एवं 1 एम्बुलेंस को एनजीओ को हैंड ओवर करा दिया है जिसका आदेश केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने सदर अस्पताल को दिया था”।

इस प्रकरण के बाद बक्सर से विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखा है।

श्री तिवारी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि “याचना नहीं अब रण होगा।
छपरा के बाद बक्सर में भी भाजपा सांसद द्वारा एम्बुलेंस आवंटन घोटाला।
17 मई तक निस्तारण न होने पर धरना दूंगा”।

Related posts

Leave a Comment