Journo Mirror
भारत

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता बना रहा था बम, हो गया विस्फोट , एक कि मौत 5 घायल

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना ज़िले के गोसाबा में शुक्रवार को कथित तौर पर क्रूड बम बना रहे थे। इस दौरान बम फट गया। धमाका इतना विस्फोटक था कि एक भाजपा कार्यकर्ता की मौके पर ही मौत हो गयी और 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया हैं। उनकी हालत गंभीर बताया जा रहा है।

इस घटना पर पुलिस ने दावा किया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एक ग्रुप कथित तौर पर क्रूड बम बना रहे थे। इसी दौरान बम फट गया। विस्फोट में 5 लोगों को गंभीर चोटें आई है। इसमें से एक कि मौत हो गयी। घायलों का इलाज दक्षिण 24 परगना ज़िले के कैनिंग सब डिविज़नल अस्पताल में चल रहा है।

हालांकि घायलों में से एक का कहना है कि वे लोग शुक्रवार की शाम को भोजन कर रहे थे। तभी किसी ने क्रूड बम से उन लोगों के ऊपर हमला कर दिया।

आपको बता दें कि दक्षिण 24 परगना के गोसाबा विधानसभा सीट पर 1 अप्रैल को मतदान होगा।

चुनाव से ठीक पहले इस तरह की खबरें बेहद चिंताजनक है।
ऐसे में सवाल ये उठता है कि पुलिस का ये दावा कितना सच है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा बम बनाया जा रहा था? अगर ये दावा सच है तो फिर इसके पीछे एक गहरी साज़िश हो सकती है?

पुलिस सारी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Related posts

1 comment

The Indian June 9, 2021 at 5:04 pm

Great News ! Hindi Education Blog .

Reply

Leave a Comment