Journo Mirror
भारत

भाजपा नेता किशोर तिवारी के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे कांग्रेस नेता विवेक तन्खा

भारतीय जनता पार्टी के नेता किशोर तिवारी जब हार्ट अटैक जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रहे थे तब कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा उनके लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे।

भाजपा नेता किशोर तिवारी को रात में अचानक छाती में दर्द हुआ तो परिवार के लोग उन्हे आनन-फानन में महाकौशल हॉस्पिटल लेकर गए जहाँ डाक्टरों ने बताया कि इनके हार्ट में 100 प्रतिशत ब्लाॅकेज है।

किशोर तिवारी का परिवार यह खबर सुनकर सदमें में चला गया तथा अपनी पार्टी के नेताओं से मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए तैयार नही था इसी बीच परिवार ने कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से मदद की गुहार लगाई।

कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने किशोर तिवारी के परिवार की गुहार को इंसानियत के नाते तुरंत स्वीकार किया तथा तत्काल मेदांता हास्पीटल के संचालक एवं हार्ट सर्जन डा. नरेश त्रेहान से बात करके तुरंत किशोर तिवारी को मेदांता में भर्ती करने के लिए कहाँ।

विवेक तन्खा के कहने पर मेदांता हास्पीटल ने तुरंत भाजपा नेता किशोर तिवारी को भर्ती कर लिया तथा ईलाज़ शुरू कर दिया।

ईलाज के बाद भाजपा नेता के स्वस्थ होने पर किशोर तिवारी का पूरा परिवार कांग्रेस नेता का धन्यवाद करने उनके आवास पर पहुंचा।

Related posts

Leave a Comment