Journo Mirror
भारत

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी की पार्षद समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

दिल्ली को छोड़कर अन्य राज्यों में चुनाव की तैयारी कर रहे आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोहरा झटका लगा हैं।

करावल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 64-ई से आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद साहिस्ता ने अपनें सैकड़ों समर्थकों एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया हैं।

आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली ने भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली हैं।

बताया जा रहा है कि इन दोनों को कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाने में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेंहदी की काफी अहम भूमिका रहीं हैं।

साहिस्ता और जुल्फिकार अली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चोधरी और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेंहदी ने कांग्रेस का पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई।

कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेंहदी के अनुसार “करावल नगर विधानसभा के वार्ड 64-ई से आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद श्रीमती साहिस्ता जी, अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष श्री जुल्फ़ीकार अली जी ने तमाम पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस परिवार में शामिल हुए।

Related posts

Leave a Comment