Journo Mirror
भारत

BJP से निष्कासित विधायक “टी राजा सिंह” कर्नाटक में BJP उम्मीदवारों के पक्ष में जमकर कर रहें हैं चुनाव प्रचार, मुसलमानों के विरुद्ध दिए विवादित बयान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार लगभग थमने ही वाला हैं ऐसे में एक सवाल बार बार उठ रहा हैं कि आखिर भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित विधायक टी राजा सिंह किस हैसियत से बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहें हैं।

जिस व्यक्ति का भाजपा के स्टार प्रचारको की सूची में नाम नहीं वह टी राजा सिंह भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट अपील तो कर ही रहा हैं इसके साथ साथ अपने नफरती भाषणों से लोगों को भड़का भी रहा हैं।

सेदम में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए टी राजा सिंह ने भड़काऊ भाषण देते हुए कहा कि, इनको “अली” पसंद हैं हमको “बजरंगबली” पसंद हैं, हमें भगवा झंडा लहराने वाला नेता चाहिए और हमारे उम्मीदवार ने भगवा झंडा लहराकर दिखाया हैं।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा उम्मीदवार ईश्वर सिंह ठाकुर के समर्थन में एक रैली में को संबोधित करते हुए टी राजा सिंह ने मुस्लिम विरोधी बयानबाजी की और “लव जिहाद और भूमि जिहाद” का नाम लेकर लोगों को भड़काने की कोशिश की।

आपको बता दें कि, पैगंबर मुहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने पर भाजपा की “सेंट्रल डिसिपिलेनरी कमेटी” ने लगभग 9 महीने पहले टी राजा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था उसके बावजूद भी यह भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जमकर प्रचार कर रहा हैं।

Related posts

Leave a Comment