Journo Mirror
भारत

एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड की परीक्षा पास करने वाली सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला वकील बनी फरहीन फातिमा, बार एसोसिएशन ने किया सम्मानित

“जब मेहनत दिल से की जाती हैं तो कामयाबी क़दम चूमती हैं” इस बात को एक बार फ़िर एडवोकेट फरहीन फातिमा ने सच साबित कर दिया।

फरहीन फातिमा ने एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड (AoR) की परीक्षा पास करके अपने परिवार के साथ साथ उत्तर प्रदेश का भी नाम रोशन किया।

इलाहबाद के करेली की रहने वाली फरहीन फातिमा एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड की परीक्षा पास करने वाली सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला वकील हैं. इस कामयाबी पर इंडियन काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्टस ऑल इंडिया बार एसोसिएशन की तरफ़ से इनको सम्मानित भी किया गया है।

उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद अहमद खान ने फरहीन फातिमा को बधाई देते हुए जमकर इनकी तारीफ़ की हैं. अहमद खान का कहना हैं कि, आज के मुश्किल भरे दौर में हमारी बेटियां बुलंद हौसलों के साथ हर फील्ड में लगातार कामयाबी हासिल कर रहीं हैं और देश का नाम रोशन कर रहीं हैं।

आपको बता दें कि, फरहीन फातिमा ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस की कानूनी विंग की भी सदस्य भी हैं और अपनी सेवाएं देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।

Related posts

Leave a Comment