Journo Mirror
भारत

आगरा में बॉलीवुड अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने कहा, लड़की हूं लड़ सकती हूं की शक्ति हम सब में हैं जिसे पहचानने की ताकत प्रियंका गांधी ने दी हैं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं. दूर दूर नज़र नहीं आने वाली कांग्रेस पार्टी आज यूपी में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभा रही हैं।

प्रियंका गांधी और उनके द्वारा महिलाओं को एकजुट करने के लिए चलाई जाने वाली कैंपेनिंग ने उत्तर प्रदेश की लड़कियों में एक नई ऊर्जा भर दी हैं।

“लड़की हूं लड़ सकती हूं” कैंपेन के तहत अयोजित हो रहें कार्यक्रमों में हजारों की तादाद में महिलाएं हिस्सा ले रहीं हैं. महिलाओं को लेकर ऐसा माहौल उत्तर प्रदेश में पहली बार देखा जा रहा हैं।

आगरा में लड़की हूं लड़ सकती हूं कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने महिलाओं में नई ऊर्जा भरते हुए कहा हैं “लड़की हूं लड़ सकती हूं यह सिर्फ एक नारा नहीं हैं यह वो शक्ति हैं जो हम सब में हैं. जिसे पहचानने की ताकत हमें प्रियंका गांधी से मिली हैं. और उसी ताकत के ज़रिए हम समाज में, इस देश में यहां तक के राजनीति में अपनी जगह बनाएंगे और कायम करेंगे।”

काम्या पंजाबी ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि “जब मैने कांग्रेस पार्टी जॉइन की तो मुझसे कहा गया आप एक्टिंग ही करिए राजनीति में आपका कोई काम नहीं हैं. तो मैने उनसे कहा जितना रोकोगे उतना आगे बढूंगी क्योंकि में लड़की हूं और लड़ सकती हूं।”

इसी सोच के साथ यहां तक आई हूं और आशा करती हूं की आप सब भी इसी सोच के साथ आगे बढ़ेंगी. अपने हक के लिए लड़ेंगी और जीतेंगी भी।

Related posts

Leave a Comment