श्रीलंका में राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए वहां की मौजूदा सरकार ने मुस्लिम महिलाओं द्वारा बुर्का पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है इसके साथ ही 1 हज़ार से अधिक मदरसों पर भी बैन लगाने की तैयारी की जा रही है।
श्रीलंका के पब्लिक सिक्योरिटी मंत्री सरत विरासेकेरा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने एक पेपर पर हस्ताक्षर किए है जिसमें श्रीलंका की अल्पसंख्यक मुस्लिम महिलाओं द्वारा बुर्का पहनने पर पाबंदी लगाने की मंजूरी दे दी है।
सरत विरासेकेरा ने कहाँ यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है कैबिनेट से पारित होते ही सरकार संसद के जरिए इस पर कानून बना देंगी।
श्रीलंका में बुर्का के साथ-साथ एक हज़ार से भी अधिक मदरसों को भी बंद करने की तैयारी चल रही है। श्रीलंकाई सरकार के मुताबिक मदरसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मज़ाक बना रहे है जिसके कारण मुस्लिम समुदाय स्कूल की जगह मदरसों पर ज्यादा ध्यान देता है।
श्रीलंका सरकार के इस फैसले से वहां के मुसलमानों में काफी गुस्सा है तथा मुस्लिम समुदाय खुलकर इन फैसलों का विरोध कर रहा है।
श्रीलंका में इससे पहले भी कोरोना काल में मुसलमानों के शवों को कब्र में दफनाने पर भी रोक लगाई गई थी जिसका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होता देख श्रीलंका सरकार ने अपना यह फैसला वापस ले लिया था।