Journo Mirror
खेल भारत विदेश

रमजान के महीने में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ब्योर्न फोर्टुइन ने इस्लाम धर्म कबूल किया।

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ब्योर्न फोर्टुइन ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। 26 वर्षीय क्रिकेटर ने सितंबर 2019 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था

जैसा कि बताया जा रहा है कि उन्होंने कल रात रमजान के पवित्र महीने में अपनी पत्नी के साथ इस्लाम स्वीकार किया है। उनका नया मुस्लिम नाम अब इमाद है।

दिलचस्प बात यह है कि ब्योर्न दक्षिण अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस्लाम को धर्म के रूप में स्वीकार किया है, इससे पहले बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज वेन पर्नेल 2011 में इस्लाम स्वीकार कर मुस्लिम बन गए थे।

ब्योर्न फोर्टुइन दक्षिण अफ्रीका के एक ऑलराउंडर क्रिकेटर है, ब्योर्न फोर्टुइन ने 2013 में अपना प्रथम श्रेणी के क्रिकेट से अपना करियर शुरू किया था।

यह खबर एक इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से लोगों को पता चली, जिसे बाद में क्रिकेटर की पत्नी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया।

ब्योर्न फोर्टुइन के इस्लाम कबूल करने के बाद सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा की जा रही है इस्लाम को चाहने वालों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्योर्न फोर्टुइन का इस्लाम में स्वागत किया है।

https://twitter.com/asad_qureshi258/status/1386039109026729984?s=19

Related posts

Leave a Comment